Ayodhya Gang Rape Case Updates : मायावती ने सीएम योगी की कार्रवाई को सराहा और अखिलेश से किया सवाल – सपा राज में कितने डीएनए टेस्ट हुए ?

डिजीटल डेस्क : Ayodhya Gang Rape Case Updatesमायावती ने सीएम योगी की कार्रवाई को सराहा और अखिलेश से किया सवाल – सपा राज में कितने डीएनए टेस्ट हुए ? यूपी के अयोध्या में 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीएम योगी आदित्याथ के सख्त तेवर और उसी क्रम में पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर आरोपियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई को पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुले मन से सराहा है। उन्होंने बच्ची के साथ ऐसा जघन्य कृत्य करने वाले को सजा दिलाने की पैरोकारी की और लगे हाथ इस मामले में आरोपी के बचाव में पहली बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर ही सवालिया निशान लगा दिया। कहा कि सपा के राज में दुष्कर्म के कितने आरोपियों का सरकार ने डीएनए टेस्ट कराया था, क्या सपा मुखिया बताएंगे ?

अयोध्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ये बातें कहीं….

अयोध्या में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर शुरू हुए सियासी घमासान तब खासा रोचक हो गया जब इस मामले में लंबे समय तक चुप्पी साधने के बाद सपा की ओर से अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर सत्तारूढ़ एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने तत्काल की टिप्पणी तो नहीं की लेकिन सियासी तौर पर यूपी में कभी अखिलेश यादव की बुआ रहीं पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती काफी तीखी टिप्पणी की है। मायावती ने अखिलेश को ही पूरे प्रकरण में कटघरे में खड़ा कर दिया। पूरे मामले पर प्रतिक्रया देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है। लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए, इसे क्या समझा जाए जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं? इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगे कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अयोध्या और लखनऊ आदि की घटनाएं काफी चिंचित करने वाली है। मौजूदा राज्य सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर है।

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोलते सपा मुखिया।
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोलते सपा मुखिया।

अयोध्या मामले पर शनिवार को यह बोले अखिलेश यादव…

अयोध्या गैंगरेप मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पीड़िता के साथ न्याय की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि इस कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है सरकार मामले में पीड़िता की मदद करने की जगह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश में लगी है जबकि सरकार को चाहिए कि वह पीड़िता को तत्काल 20 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

मुख्य आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर, सीएम योगी ने बुलाई बैठक

पीड़ित बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले के संज्ञान में आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ की भृकुटी तनी हुई है। उनके तेवर को देखते हुए लगातार पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई अयोध्या में तेजी से जारी है एवं उस संबंधी लगातार अपडेट राज्य मुख्यालय को जिला मुख्यालय से प्रेषित किया जा रहा है। अयोध्या में प्रशासन की टीम आरोपी मोईद खान के घर बुलडोजर लेकर पहुंची और मोईद खान की बेकरी को सील करने के बाद उस पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवा दिया गया। बताया गया कि यह बेकरी अनधिकृत भूभाग पर जबरन कब्जा करके बनवाया गया था। इस बारे में राजस्व विभाग की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। बेकरी का लाइसेंस भी रद्द किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ में सीएम योगी ने इस मामले को लेकर अहम बैठक भी बुलाई है। सीएम ने गृह विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस मीटिंग में बुलाया है। बैठक में अयोध्या में कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत होनी है।

अयोध्या के सांसद अवधेश पासी संग सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी
अयोध्या के सांसद अवधेश पासी संग सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी

बोले थे सीएम – ‘ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या माला पहनाया जाएगा’

बाद में मामला संज्ञान में आने पर बीते गुरूवार को विधानसभा में खुद सीएम योगी ने इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ ही प्रतिपक्ष सियासी दल को कड़ा संदेश दिया था। सीएम योगी ने अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप के मामले पर विधानसभा में बयान देते हुए कहा था कि ‘आरोपी समाजवादी पार्टी का है। उसने पिछड़ी जाति की बच्ची के साथ कुकृत्य किया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वो आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद के साथ घूम फिर रहा था, लेकिन पार्टी के नेताओं के मुंह में दही जमा है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या उन्हें माला पहनाया जाएगा’। सदन में सीएम योगी के बयान दिए जाने तक अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उनके नौकर राजू खान को गिरफ्तार कर लिया था।

अयोध्या गैंग रेप केस पर गत गुरूवार को विधानसभा में बोलते सीएम योगी।
अयोध्या गैंग रेप केस पर गत गुरूवार को विधानसभा में बोलते सीएम योगी।

सीएम योगी से शुक्रवार को मिली पीड़ित बच्ची की मां और सुनाई थी आपबीती

पीड़ित लड़की की मां ने बीते शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उसी मुलाकात में सीएम योगी ने पीडिता की मां को भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई होगी। उसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, 12 वर्षीया पीड़िता अपने चार बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है और घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा की जाने वाली मजदूरी से मिले रुपयों से चलता है। लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी और तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। आरोप है कि मोईद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू ने उस घिनौने वाकये का वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ रह-रहकर दुष्कर्म करते रहे। मामला खुलने पर पीड़ित परिवार वाले हैरत में रह गए और न्याय के लिए पुलिस के पास गई लेकिन आरोपियों के सियासी रसूख को देख पुलिस वालों ने भी हाथ खड़े करते हुए पीड़ित परिवार को टरका दिया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates