Ayushman Bharat : PM Modi की बड़ी सौगात – अब देश में 70 साल से अधिक उम्र के हर सीनियर सिटीजन को आयुष्मान बीमा

डिजीटल डेस्क : Ayushman BharatPM Modi की बड़ी सौगात – अब देश में 70 साल से अधिक उम्र के हर सीनियर सिटीजन को आयुष्मान बीमा। PM Narendra Modi की अध्यक्षता में बुधवार की शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक बड़ा फैसला किया गया।

अब देश में 70 साल से अधिक आयु वाले हर बुजुर्ग को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना-आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा। इसमें गरीब या अमीर का अंतर नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके दायरे में हर किसी को लाया जाएगा।

6 करोड़ सीनियर सिटीजन होंगे लाभान्वित, अमीर-गरीब का भेद नहीं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ये एक नई कैटेगरी बनेगी जिसके तहत 70 साल से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को सरकार 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा वाला स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) उपलब्ध कराएगी।

इस योजना के फायदों को विस्तार से बताते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये एक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज होगा। अभी आयुष्मान भारत योजना का फायदा करीब 12.3 करोड़ परिवारों को मिल रहा है।

बुजुर्गों के लिए शुरू की जाने वाली सुविधा का फायदा करीब 4.5 करोड़ परिवारों या यूं कहें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। इसका फायदा मिडिल क्लास हो या अपर क्लास सभी को मिलेगा।

आयुष्मान के कवर परिवार के बुजुर्ग को अतिरिक्त टॉप-अप मिलेगा

ऐसे परिवार जो पहले से आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा हैं, उनके परिवार में अगर एक भी व्यक्ति 70 साल से अधिक आयु का है, तो उनको 5 लाख रुपये प्रति साल तक का अतिरिक्त टॉप-अप मिलेगा। ये शेयर्ड हेल्थ कवर होगा।

ऐसे परिवार जो मौजूदा समय में आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते हैं, उनमें 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल किया जाएगा और उन्हें हर साल के लिए 5 लाख रुपए का शेयर्ड कवर मिलेगा। आयुष्मान भारत की इस कैटेगरी में अगर 70 साल से अधिक उम्र की कोई दंपति है, तो 5 लाख रुपये का बीमा कवर दोनों के लिए एक ही होगा।

नई सौगात के लिए सरकार ने 3,437 करोड़ रुपये का शुरुआती प्रावधान किया

इतना ही नहीं ऐसे बुजुर्ग जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी स्वास्थ्य योजना या सेना की स्वास्थ्य योजना के दायरे में आते हैं, उन सभी को अपनी पुरानी स्कीम के साथ बने रहने या आयुष्मान भारत के इस कवर को चुनने का विकल्प मिलेगा।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना या प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस रखने वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस योजना का लाभ लोगों को मुफ्त मिलेगा।

हालांकि इसके लिए सरकार सभी बुजुर्गों से बीमा लेने का आग्रह करेगी और इसके आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस कैटेगरी के लिए सरकार ने 3,437 करोड़ रुपए का शुरुआती प्रावधान किया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates