Advertisment

गयाजी में आएंगे बाबा बागेश्वर, 10 से 16 सितंबर तक होगा प्रवास

गयाजी : पितृपक्ष मेले के बीच फिर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गयाजी को आ रहे हैं। गयाजी के बोधगया में सात दिनों तक प्रवास करेंगे, वे बोधगया में रूकेगे। बोधगया के होटल से ही पितृ तर्पण, त्रिपिंडी श्राद्ध पिंडदान और एकादश भागवत करेंगे। एक दिन का समय निकालकर गयाजी के विष्णु पद और फल्गु पिंडवेदी पर भी पहुंच सकते हैं। उनके साथ काफी संख्या में भक्त होंगें। बाबा बागेश्वर के करीबियों के द्वारा गयाजी में संबंधित गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार से संपर्क साधा गया है और बाबा बागेश्वर के गयाजी आगमन की जानकारी दी है।

DIARCH Group 22Scope News

बाबा बागेश्वर तीसरी बार पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी आ रहे हैं

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर तीसरी बार पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी आ रहे हैं। बोधगया के होटल में उनका दरबार लगेगा। 10 से 16 सितंबर तक बोधगया में प्रवास करेंगे। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में भक्त आएंगे और पितृ तर्पण, त्रिपिंडी श्राद्ध पिंडदान एवं एकादश भागवत में शामिल होंगे। गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री गयाजी आ रहे हैं उनका स्वागत है, कि वह गयाजी में पधारेंगे। तकरीबन एक सप्ताह तक उनका बोधगया में प्रवास है। उनके पैतृक गांव छतरपुर का तीर्थ पुरोहित मैं हूं और हमारे यहां ही उनके पूर्वज पिंडदान के लिए आते रहे हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : आज Gaya पहुंचेंगे बाबा बागेश्वर, दिव्य दरबार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC JE Paper Leak: जूनियर इंजीनियर परीक्षा पेपर लीक मामले में...

JSSC JE Paper Leak: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 3 जुलाई 2022 को आयोजित जूनियर इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा के पेपर लीक...

Bokaro Sickle Cell Screening: बोकारो के ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी...

Bokaro Sickle Cell Screening: झारखंड के बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया का समय पर पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग सिस्टम...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: 14वीं JPSC समेत दो बैकलॉग परीक्षाएं...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को JPSC परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने...