Advertisment

पंडित धीरेंद्र शास्त्री 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, एयरपोर्ट पर बाबा का भव्य स्वागत

गया : बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार की शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर गया पहुंचें है। बाबा विशेष विमान से शाम पांच बजे गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा का भव्य स्वागत किया। बाबा बागेश्वर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे बोधगया स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचे। हालांकि इस दौरान बाबा बागेश्वर का गयाजी में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नही रखा गया है। पितृपक्ष में गयाजी में भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अनुरोध पर ऐसा निर्णय लिया गया है।

बाबा बागेश्वर मोक्षधाम में अपने पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान व तर्पण करेंगे। वही बाबा बागेश्वर रिसॉर्ट में ही पितृपक्ष को लेकर पितृदोष निवारण के लिए दो दिवसीय श्री हरि प्रवचन कर रहे है, जहां उनके कुछ चुनींदा भक्त ही प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हो सके, उनके प्रवचन के दौरान देर रात तक उनके भक्त झूमते दिखे है। प्रवचन कार्यक्रम में आम लोगो की एंट्री पर रोक है। बताया जा रहा है रिसॉर्ट में बाबा केवल अपने विशेष अनुयायियों से ही मुलाकात करेंगे।आज बाबा बागेश्वर अपने पितरो का पिंडदान व तर्पण करेंगे पर कब और कहा करेंगे इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...