Advertisement
Advertisement

गयाजी पहुचेंगे मुकेश अंबानी, अपने पितरों की मोक्ष की कामना के लिए करेंगे पिंडदान

गयाजी : भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार के साथ आज यानी 19 सितंबर को गयाजी आएंगे। तैयारी चौक चौबंद है। वीवीआईपी का आगमन में जिला प्रशासन जुट गया है। बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 चल रहा है। देश ही नहीं विदेश से भी लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री पितरों का तर्पण के लिए गयाजी पहुंच रहे हैं। आज गयाजी में वीवीआईपी का आगमन होने जा रहा है।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति श्री अंबानी सपरिवार के साथ गयाजी पहुंचेंगे उसके बाद विष्णुपद मंदिर आएंगे। वह अपने पूर्वजों का कर्मकांड और विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में जाकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर दो बजे का है, गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आएंगे उसके बाद श्री अंबानी अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ गयाजी आएंगे।

DIARCH Group 22Scope News

मुकेश अंबानी पहली बार गयाजी आ रहे हैं

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी पहली बार गयाजी आ रहे हैं। बताया जाता है कि उनके साथ परिवार की सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इस तरह से बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के आगमन को लेकर व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के चारों ओर फोर्स की तैनाती भी की गई है।

यह भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला : श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पितरों के पिंडदान को पहुंचे रूस-यूक्रेन के लोग

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...