Baba Siddique : नाबालिग होने का दावा करने वाले आरोपी का होगा ऑसिफिकेशन टेस्ट,चौथे आरोपी का भी हुआ खुलासा

डिजीटल डेस्क : Baba Siddiqueनाबालिग होने का दावा करने वाले आरोपी का होगा ऑसिफिकेशन, चौथे आरोपी का भी हुआ खुलासा। महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री और एनसीपी नेता Baba Siddique की शनिवार रात हुई हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है कि हमले में चौथा आरोपी भी शामिल था।

उसकी भी शिनाख्त कर ली गई है। इस बीच गिरफ्तार दो आरोपी शूटरों में से एक को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है जबकि नाबालिग होने का दावा करने वाले आरोपी धर्मराज कश्यप के बारे में फैसला बाद में होगा।

धर्मराज कश्यप का ऑसिफिकेशन टेस्ट (हड्डी परीक्षण) कराने का आदेश दिया गया है ताकि सही उम्र का पता चल सके कि वह बालिग है अथवा नाबालिग। उसके बाद उसे दोबारा पेश करने का निर्देश कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जारी किया है।

चौथा आरोपी पंजाब के जालंधर का जीशान अख्तर, तलाश जारी

Baba Siddique हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी के शामिल रहने का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने रविवार शाम को दावा किया कि Baba Siddique हत्याकांड को तीन नहीं चार आरोपियों ने अंजाम दिया है। चौथे आरोपी की पहचान जीशान अख्तर के रूप में हुई है। जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उस पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में बीते शनिवार रात को Baba Siddique (66) की उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें तुरंत बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबई पुलिस ने पहले बताया था कि वारदात को तीन आरोपियों हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23),  यूपी के बहराइच निवासी शिवा और धर्मराज ने अंजाम दिया। इनमें आरोपी गुरमेल सिंह और नाबालिग होने का दावा करने वाले धर्मराज को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।

तीसरा आरोपी शिवा फरार है। मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उसका नाम जीशान अख्तर है। इसीलिए लिए दोनों की तलाश में अलग-अलग टीमें निकली हुई हैं।

बाबा सिद्दीकी के फाइल फोटो
बाबा सिद्दीकी के फाइल फोटो

घटना के बाद गिरफ्तार शूटरों के पास से मुंबई पुलिस को मिले 2 पिस्तौल, 28 कारतूस

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसी दत्ता नलवाडे ने किला कोर्ट की ओर से गिरफ्तार आरोपी शूटरों के लिए जारी आदेश के बाद मीडिया से वार्ता की।

मीडिया से डीसी दत्ता नलवाडे ने कहा,- ‘कल शाम 9 से साढ़े 9 के बीच बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है… तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हर पहलू से जांच की जा रही है… आरोपी के पास से 2 पिस्तौल और 28 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं…. 21 तारीख तक उनकी कस्टडी मिली है…बाबा सिद्दीकी जब अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकले और वे कहीं जा रहे थे तभी फायरिंग की गई।

तीन हमलावर थे। …उनके (बाबा सिद्दीकी के) पास नन कैटेगरीज सुरक्षा थी। तीन लोग उनके सुरक्षा के लिए दिए गए थे। दो आरोपी पकड़े गए हैं और एक फरार है और उसकी तलाश जारी है…इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भूमिका भी जांच की जा रही है।’

बाबा सिद्दीकी ( दाएं फाइल फोटो) के हत्यारोपी शूटरों को कोर्ट में पेश करती मुंबई पुलिस
बाबा सिद्दीकी ( दाएं फाइल फोटो) के हत्यारोपी शूटरों को कोर्ट में पेश करती मुंबई पुलिस

कोर्ट में बोले मुंबई पुलिस के वकील – आरोपी शूटरों के पीछे है कोई इंटरनेशनल हाथ

इससे पहले मुंबई के किला कोर्ट में मुंबई पुलिस की ओर से सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने आरोपी शूटरों की 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। साथ ही दलील दी कि आरोपी के पास से 28 कारतूस मिले थे जिससे इनके नापाक इरादों को समझा जा सकता है।

दूसरी ओर, आरोपियों के वकीलों ने सरकारी वकील के दलील को विफल करने की कोशिश की। सरकारी वकील ने कोर्ट में बताया कि – ‘चूंकि आरोपी शूटरों के पास से 28 जिंदा कारतूस मिले हैं, ऐसे में अब यह पता लगाना है कि क्या दोनों आरोपी इस हत्याकांड के बाद चुप बैठने वाले थे या फिर वे और की भी हत्या के फिराक में थे। यह जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनी है।

हमें जांचने के लिए कई चीजें हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इसलिए हम यह जांचना चाहते हैं कि क्या किसी और को भी निशाना बनाया जा रहा है?  हम यह पता लगाना चाहते हैं कि आरोपियों को बंदूकें कौन मुहैया करा रहा है और  उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है?’

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...