बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंजयमान हुआ बाबाधाम

बाबाधाम में भोलेनाथ को जलार्पण के लिए उमड़ी कँवड़ियों की भारी भीड़

देवघर: आज सावन की पहली सोमवारी है. और देवाधिदेव की नगरी देवघर में कँवड़िया भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है.

481 22Scope News 482 22Scope News

सावन की पहली सोमवारी के मौके पर विश्वप्रसिद्ध बाबा बैधनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण करने के लिए आधी रात से ही भोले के भक्त काँवड़िये कतार में खडे होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते नजर आ रहे हैं.

कँवड़ियों के सुलभ और सुरक्षित जलार्पण के लिए जिला प्रसाशन पूरी तरह मुस्तैद है. जगह जगज पुलिस के साथ ही दंडधिकारी तैनात हैं, एनडीआरीफ, क्विक रिस्पॉन्स टीम स्वस्थ्य विभाग की टीम, के अलावा मेला ड्यूटी में तैनात  तमाम विभागों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

482 1 22Scope News 483 22Scope News

देवघर के जिलाधिकारी पुर अमले के साथ खुद पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बाबा मंदिर समेत पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रखने के लिए पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है.

इसके अलावा शिवगंगा से सटे नेहरू पार्क में IMCR यानी, इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से देवघर के चप्पे चप्पे की निगहबानी की जा रही है. कुल मिलाकर पूरे बाबानगरी में शिवभक्त कँवड़िया की सुरक्षा और उनके जलार्पण को लेकर अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं.

कहते हैं सावन की पहली सोमवारी का खास महत्व होता है. सावन के पहले सोमवार के रोज़ आदिदेव महादेव पर जलार्पण करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. हालांकि, आज की सोमवारी के दिन पंचक भी पड़ रहा है.

ऐसे में बाबा मंदिर के पुरोहित बताते हैं की, इस सावन की पहली सोमवारी को उन महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए जो अपने जीवन की पहली बार व्रत रखना चाहती हैं.

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...