पटना : राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत जैबर गांव से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि यह करीब दो फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति थी। जिसकी स्थापना 2007 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने दलित अधिकार मंच के माध्यम से करवाई थी।
यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव का बिहार चुनाव आयोग पर हमला, बताया पोस्ट ऑफिस…


