Advertisment

सुनील तिवारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को बाबूलाल मरांडी ने बताया राजनीतिक साजिश

रांचीः बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सलाहकार सुनील तिवारी पर अरगोड़ा थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किये पर पूरे मामले की जांच सीबीआई या किसी सिटिंग जज से करवाने की की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा मामला 2020 का मार्च से सितंबर का बताया जा रहा। इतने दिनों तक पुलिस ने इस मामले में कुछ क्यों नहीं किया? 15 अगस्त को जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, तब बच्ची को परिवार सहित रात को उठाकर लाया गया और अभी भी बच्ची को आश्रय गृह में रखा गया है। पुलिस सरकार का टुल्स बनकर काम कर रही है।

2020 में मुंबई की एक लड़की ने जब हेमन्त सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हमने मुंबई पुलिस के वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी। तब तो सीबीआई से मामले की जांच करवाने की मांग की गयी थी। आज भी वह मामला मुंबई अदालत में लंबित है। हमने उस समय सुनील तिवारी को कहा था कि मामला गंभीर है, इसलिए मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाईए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करीबी तब से ही सुनील तिवारी के पीछे लगे है।  कल राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देगें।

वहीं बाबूलाल मरांडी के आरोपों का जवाब देते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि  बाबूलाल भाजपा नेताओं के कुकृत्यों का बचाव कर रहे हैं। पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है। बाबूलाल को आदिवासी युवतियों के शोषण मामले में ईमानदारी से ब्यान देना चाहिए। झामुमो के पास बाबूलाल की कई व्यक्तिगत जानकारियां हैं, जिसे अगर सार्वजनिक किया जाए तो उनका जीवन बिखर जाएगा। झामुमो राजनीति में शूचिता को अहम स्थान देती है। इस मामले को हेमंत सोरेन पर लगे कथित आरोप के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...