बेगूसराय: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बेगूसराय में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कमिटी की बैठक की गई। बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। बैठक मंसूरचक के अगपुर में की गई जहां सन्गठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी आजादी के बाद से अब तक बछवाड़ा विधानसभा सीट पर सर्वाधिक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है इस लिहाज से यह सीट कांग्रेस के लिए परंपरागत सीट है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए और इस बात को लेकर बहुत जल्द ही बछवाड़ा के एक मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

बैठक में विधानसभा के प्रत्येक बूथ से दस लोगों को सन्गठन में शामिल करवा कर बूथ स्तरीय बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय चौधरी, भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बेगूसराय कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनुस, संजय पासवान, मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, यदुनंदन राय,
अमरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, रामाशीष सहनी, श्याम नंदन महतो, कल्याणी महतो, उमेश दास, राम प्रकाश साह, पूर्व सरपंच सुरेश राय, सुबोध सिंह, मो सादिक, उमेश चौरसिया, रामप्रवेश पासवान, ऋषिकेश पासवान, राजीव पोद्दार सहित युवा कांग्रेस, सेवादल सहित अन्य प्रमुख प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंसूरचक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो व संचालन पूर्व प्रमुख सह प्रखंड प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने किया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- East Champaran: अवैध संबंध की वजह से की थी लवकुश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Bachhwara Bachhwara Bachhwara
Bachhwara
Highlights


