बदला-बदला नजारा है कोडरमा के लोचनपुर,आंगनबाड़ी केंद्र का

Koderma– भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों की रूप-रेखा में व्यापक बदलाव की बात की है. लेकिन इसकी शुरुआत कोडरमा में हो चुकी है. निश्चित तौर पर कोडरमा के लोचनपुर, आंगनबाड़ी केंद्र में जो नजारा दिख रहा है, वह तस्वीरें अब तक राज्य के निजी प्ले स्कूलों में हुआ करती थी.

Koderma 02 22Scope News

लोचनपुर, आंगनबाड़ी केंद्र को पहला मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र यानी प्री नर्सरी स्कूल के रूप में तब्दील किया गया है. जहां बच्चों को पोषाहार के साथ उसी अनुपात में शिक्षा का आहार भी दिया जा रहा है. वह तमाम सुविधा प्रदान की गई है जो निजी प्ले स्कूलों में दी जाती है. पढ़ने-लिखने, खेलने-कूदने के अलावे मनोरंजन की भी व्यवस्था है. आज यह प्री नर्सरी स्कूल निजी प्ले स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहा है.

आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर से लेकर बाहर तक की दीवारों पर बच्चों के ज्ञानेंद्रियों के विकास को लेकर तस्वीरें उकेरी गई है. देखते-देखते बोलना और बोलते-बोलते पढ़ने की सोच बच्चों और अभिभावकों को लुभा रही है.                                                                  Koerma 03 22Scope News

इसका उद्देश्य सिर्फ भवन का जीर्णोद्धार करना नहीं है बल्कि पोषाहार केंद्र के रुप में चिह्नित किए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की तकदीर और तस्वीर में बदलाव की है. पोषाहार के साथ बच्चों को शिक्षा का आहार भी समान रूप से मिले, इसी सोच के साथ जिला प्रशासन ने प्री नर्सरी स्कूल की शुरुआत की है.

रिपोर्ट- कुमार अमित

कोडरमा में सड़क हादसा : नवादा जा रही बस ने बाइक के बाद ट्रक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 19 यात्री घायल

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...