Baghmara Crime : कुरियर कम्पनी के गोदाम का ताला तोड़कर लाखो की चोरी…

Baghmara Crime : धनबाद के बाघमारा में एक बार फिर से अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाघमारा थाना अंतर्गत डुमरा हरिणा रोड पर स्थित एक कुरियर कम्पनी के गोदाम में बीती रात चोरों ने तांडव मचाया है। चोरों ने गोदाम के लॉकर में रखे लगभग दस लाख रुपये लॉकर सहित ले उड़े।

ये भी पढ़ें-Giridih Accident : लड़की देख कर लौट रहे थे साला-बहनोई, ट्रक की टक्कर से बहनोई की मौत, साला गंभीर 

Baghmara Crime : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

घटना के बाद चोरों ने समीप के झाड़ियों में ही टुटा हुआ लॉकर फेंककर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने गोदाम का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। घटना में गोदाम में रखे सभी सामान सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : KYC Update का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी धराए… 

हालांकि पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इसके साथ ही घटना की सूचना कम्पनी के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।

बाघमारा से सुरजदेव मांझी की रिपोर्ट—

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का तांडव, अपार्टमेंट के नीचे...

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का एक और मामला सामने आया है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम...