Giridih Crime : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर डाका, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih Crime : गिरिडीह जिले में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गई है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह का है, जहां सिहोडीह मेन रोड स्थित कमल ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात के अलावे नगदी समेत बीस लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, इसके बाद शुक्रवार को 2 बजे इस पर मामला दर्ज कराया गया।

ाह min 22Scope News

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बिरनी में बंदूक का भय दिखाकर व्यावसायी के घर से लाखों की डकैती, लकड़ी के सहारे… 

Giridih Crime : सुबह दुकान खोलने पर चला चोरी का पता

घटना के बाबत भुक्तभोगी दुकान संचालक के पिता ने बताया कि सिहोडीह मेन रोड में उनकी कमल ज्वेलर्स नामक दुकान है और यह दुकान उनका बेटा चलाता है। गुरुवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ था और ताला टूटा हुआ था।

Giridih Crime : घटना के बाद दुकान की स्थिति
Giridih Crime : घटना के बाद दुकान की स्थिति

ये भी पढ़ें- Giridih : अबुआ आवास योजना में घूस नहीं देने पर सूची से लाभुकों का नाम काटा ! बीडीओ से लगाई गुहार… 

20 लाख का सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो पाया की सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है और सोने-चांदी के जेवरात के अलावा करीब डेढ़ लाख नगदी व कीमती स्टोन समेत करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति गायब है। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में सिहोडीह और पटेल नगर के इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पा रही है।

चत4ाी min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro : सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रथ रवाना…

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने बताया कि हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पुलिस उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी।

गिरिडिह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Aircraft Fuel Crisis: रांची से 4 Flight Services होंगी बंद, Devghar...

एयरक्राफ्ट फ्यूल संकट का असर झारखंड में दिखने लगा है। 1 जुलाई से रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें बंद होंगी, जबकि देवघर से बेंगलुरु...

JPSC Exam 2025 Update: 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी...

जेपीएससी ने 103 पदों की भर्ती के लिए तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया। मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक होगी।...

NEET UG Re-Exam 2026: WhatsApp पर मिलेगी Update, NTA की 7-Layer...

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी अब व्हॉट्सएप पर मिलेगी। NTA ने 7-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की, आज होगी मॉक ड्रिल।NEET UG...