Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baghmara: हिलटॉप हिंसक झड़प को लेकर सुदेश महतो ने किया दौरा, जानिए क्या बोला

Baghmara: धर्माबांध ओपी क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित आजसू गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के कार्यालय में की गई आगजनी को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज दौरा किया। उन्होंने बाबुडीह स्थित हिलटॉप स्थल, रैयत गांव ब्राह्मणडीहा और सिनीडीह स्थित आजसू सांसद सीपी चौधरी के कार्यालय का भ्रमण किया।

Baghmara: यहां-यहां किया दौरा

सुदेश महतो के साथ सांसद सीपी चौधरी, देवशरण भगत सहित स्थानीय कार्यकर्ता साथ रहे। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं और रैयतों से ली। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प मामले को लेकर यहां पहुंचे हैं। सभी चीजों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे पहले पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल ने दौरा किया था।

Baghmara: सुदेश महतो ने कहा

उन्होंने कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प और सांसद कार्यालय में आगजनी पब्लिक डोमेन में है। असामाजिक तत्वों की भूमिका स्पष्ट है। घटना को लेकर रैयतों में भय है। उन्होंने कहा कि घटना साधारण नहीं है। पूरे कोयलांचल में यही स्थिति है। जहां विरोध नहीं होता है, वहां वर्चस्व स्थापित कर लिया जाता है। जहां विरोध होता है, वहां हिंसक झड़प की घटना होती है।

उन्होंने कहा कि बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 जीएम को लेकर सांसद सीपी चौधरी सदन में भी बात रखेंगे। सांसद सीपी चौधरी ग्रामीणों को वेदना देखकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सीपी चौधरी पब्लिक के लिए लड़ रहे हैं।

सुरजदेव माझी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 17 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...