Bagodar News: बगोदर थाना क्षेत्र के संतरूपी जंगल के पास 18 नवंबर को हुई ट्रक चालक धीरज कुमार (निवासी–खगड़िया, बिहार) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में जरमुने निवासी जैनुल खान उर्फ अरमान, समस्तीपुर निवासी द्वारिका सिंह, और जरमुने निवासी दाऊद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जांच में सामने आया कि तीनों ने छड़ लदे कंटेनर को लूटने की योजना के तहत धीरज को पहले शराब और गांजा पिलाकर नशे में भेज दिया.
फिर ट्रक से रॉड निकालकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया. बाद में छड़ लदे कंटेनर को सरिया के राजधनवार रोड होते हुए बिहार ले जाकर बेचने की योजना बनाई. लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण ट्रक को दुमका के हंसडीहा के पास छोड़कर फरार हो गए.
Bagodar News: पुलिस ने लूटा गया कंटेनर किया बरामद
पुलिस ने लूटा गया कंटेनर, छड़, मोबाइल और ट्रक का GPS डिवाइस किया बरामद कर लिया है. एसपी डॉ. विमल कुमार के द्वारा एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले में सफलता हासिल की. टीम में सरिया-बगोदर के डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे. बगोदर से राज रवानी की खबर…
Highlights


