Gumla में बच्चा चोरी के शक में भीड़ का खौफनाक कहर,अज्ञात विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या; 4 आरोपी गिरफ्तार

Gumla:  बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ स्थित तेतरा उरांव के घर के पास बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों की भीड़ ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को पकड़कर बेरहमी से मारपीट कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर बिशुनपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिटाई से महिला की मौत हो चुकी थी। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

घटना को लेकर बिशुनपुर (Gumla) थाना में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन कर लापु गुड़िया निवासी तेतरा उरांव (पिता स्व. सोमरा उरांव), बरसाई उरांव (पिता स्व. जितना उरांव), शिवलाल उरांव (पिता स्व. टेले उरांव) और एतवा उरांव (पिता स्व. विफाईया उरांव) को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी कड़ी में बुधवार को फिर से छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें टेले उरांव (20 वर्ष), बिस्वा उरांव (30 वर्ष, पिता शिवराज भगत, ग्राम लगबा बिशुनपुर), सुदीप उरांव (18 वर्ष, पिता जायसवाल उरांव) और चंदेश्वर उरांव (19 वर्ष, पिता जितना उरांव, लापु गुड़िया टांड़) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारों आरोपियों को बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय गुमला में प्रेस वार्ता के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है

पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, बिना खून लगी मिट्टी, खून से सना डंडा तथा वह रस्सी भी बरामद की है जिससे महिला को बांधा गया था। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, मुकेश प्रसाद टुडू, प्रमोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...