Giridih: इलाज के अभाव में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Giridih: तिसरी प्रखंड के लक्ष्मी बथान आदिवासी हरिजन टोला में इलाज के अभाव में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका 26 वर्षीय पानो हेंब्रम बतायी जा रही है। बताया जाता है कि घर पर ही प्रसव हुआ, बच्चा स्वस्थ है।

Giridih: इलाज के अभाव में महिला की मौत

वहीं इस घटना ने तीन साल पहले गर्भवती सुरजी मरांडी की मौत की याद ताजा कर दी। 4 साल में एक ही गांव में इस तरह की दूसरी मौत है। गांव में पहले बहू की मौत हुई थी, अब बेटी की जान चली गई है। घटना से गांव में मातम पसरा है। ससुराल पक्ष शव को अंतिम संस्कार के लिए नयनपुर ले गए हैं। वहीं इस तरह की मौत से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठ रहे हैं।

Giridih: मायके में रह रही थी महिला

मृतका के पिता तालों हेंब्रम ने बताया कि पानो गर्भवती होने के बाद मायके में ही रह रही थी। पति गुजरात में मजदूरी करता है। प्रसव तक उसका नियमित टीकाकरण नहीं हुआ। चार दिन पहले उसे डायरिया हुआ था। बाइक से गांवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया।

सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा बढ़ी। वाहन की सुविधा नहीं मिली। लोकल डॉक्टर को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। गांव की महिलाओं ने प्रसव कराया। इसके बाद पानो के हाथ-पैर खिंचने लगे और उसकी मौत हो गई। गांव में सड़क नहीं है। बीमार पड़ने पर मरीजों को खाट या बाइक से आठ किमी दूर गावां अस्पताल ले जाना पड़ता है। बिजली और पानी की भी समस्या है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...