बांकीपुर उपचुनाव : CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच 10 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह बैठक बुलाई है जिसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी खुद मौजूद रहेंगे। इस बैठक को लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कोई रणनीति बनाई जा रही है? इस सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में उतरे हैं।

CM सम्राट की अगुवाई में 10 जुलाई को होगी NDA की बैठक

आपको बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में 10 जुलाई को होने वाली इस एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में उपचुनाव के साथ-साथ सरकार के आगामी एजेंडे और संगठनात्मक समन्वय पर भी चर्चा होगी।

JDU MP संजय झा ने बैठक के बारे में दी बड़ी जानकारी

वहीं रणनीति और बैठक को लेकर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने आज यानी सात जुलाई को मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए में हमलोग लगातार बैठकर चर्चा करते रहते हैं। इस बैठक में पांचों सहयोगी दलों के जिला अध्यक्ष, सरकार के मंत्री और पार्टी के नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा नीतीश कुमार भी रहेंगे। संजय झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिहार के विकास के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करना है। पिछले 20 वर्षों में हमने जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाते हुए अगले पांच वर्षों में घोषणा-पत्र में किए गए वादों को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता होगी। समन्वय सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिला स्तर पर भी पांचों दलों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।

MP Sanjay Jha 22Scope News

संविधान के दायर में रहकर काम करती है पार्टी – संजय झा

एक सवाल पर संजय कुमार झा ने कहा कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है। हमारी पार्टी संविधान के दायरे में रहकर ही काम करती है। जहां तक सीएए का सवाल है मैंने संबंधित बयान नहीं देखा है। बिहार में फिलहाल इस तरह का कोई मुद्दा नहीं है और राज्य में सब कुछ सामान्य है। बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के बीच बुलाई गई इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें बैठक में होने वाले निर्णय और चर्चों पर टिकी हैं। तय माना जा रहा है कि बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की चर्चा भी बैठक में हो सकती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 3 अगस्त को नतीजे

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...