बन्ना गुप्ता ने ईडी की आलोचना की

चतरा:ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी चौथे समन के बाद लागातर अलग-अलग बयान आ रहें है। झारखंड के अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल है। चतरा में आयोजित एक दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा और ईडी की आलोचना की है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को परेशान करने की नीयत से बार-बार समन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के पास कानूनी तौर पर समान अधिकार है और मुख्यमंत्री को इस मामले में उचित निर्णय लेने का समय देने का अधिकार है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मांग की है कि इडी को पूर्व सरकार के कार्यकाल की भी जांच करना चाहीये। इसके अलावा पूर्व मंत्रियों की जांच के लिए भी उन्हें बुलाना चाहीये। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चतरा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सुनी गई फरियादियों की समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन दिया।

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...