गरीब और ट्राइबल स्टेट होने के कारण झारखंड के मंत्रियों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता- बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लगाया झारखंड की उपेक्षा का आरोप 

Ranchi– झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोराना संक्रमण के चौथे लहर से निपटने

की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री के  साथ वीसी बैठक में अपनी उपेझा करने का आरोप लगाया है.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक गरीब और ट्राइबल स्टेट से आने के कारण ही झारखंड के मंत्रियों को बोलने का अवसर

नहीं दिया जा रहा है.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक बार नहीं बल्कि मेरे द्वारा कई बार हाथ उठाया गया,

लेकिन बोलने का मौका नहीं दिया गया. यह स्पष्ट रुप से प्रधानमंत्री के द्वारा झारखंड का अपमान है.

बता दें कि यह बैठक प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना की चौथी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर बुलायी गयी थी,

लेकिन इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्थान पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भेजा था.

बन्ना गुप्ता बैठक के दाैरान अपनी बात रखने के लिए कई बार हाथ उठाये ,

लेकिन उन्हे बोलने का अवसर प्रदान नहीं  किया गया.

यहां यह भी बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कोरोना की तैयारियों

को लेकर बुलायी गयी एक बैठक में बोलने का अवसर प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया था.

Also Read  : PM Modi Targets non BJP states

 

 

 

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...