Barkagaon Vidhansabha Chunav: अम्बा होंगी रिटर्न या रोशन लाल चौधरी मारेंगे बाजी? जानिए चुनावी समीकरण

Barkagaon Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारी और चुनावी संभावनाएं। आज बड़कागांव विधानसभा के बारे में जानिए….

बड़कागांव में पहले चरण में चुनाव

बड़कागांव विधानसभा (Barkagaon Vidhansabha Chunav) झारखंड की हॉट सीटों में से एक है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गयी है, जो 25 अक्टबूर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है और 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा।

Barkagaon Vidhansabha Chunav: अम्बा और रोशन में मुकाबला

इस सीट पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद और बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के बीच मुकाबला है। पिछली बार यानी 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ी अम्बा ने रोशन लाल चौधरी को 31 हजार से अधिक वोटों से हराया था। हालांकि उस दौरान उन्होंने आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में बीजेपी और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इस बार बीजेपी और आजसू एक साथ चुनाव लड़ रही है। हालांकि इसका कितना असर होगा, यह 23 नवंबर को नतीजे में पता चलेगा।

बड़कागांव में 2019 के चुनावी परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव ((Barkagaon Vidhansabha Chunav) के परिणाम की बात करें तो इस चुनाव में अम्बा को 98576 मत मिले थे। वहीं रोशन लाल चौधरी को 67181 और बीजेपी प्रत्याशी लोकनाथ महतो को 31682 वोट मिले थे। इस समीकरण के हिसाब से भी देखें तो बीजेपी और आजसू को मिले एकजुट मत, अम्बा को मिले वोट के बराबर हो पता है। हालांकि इस चुनाव में दोनों पार्टियों का वोट शेयर कितना एकजुट होता है, यह चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा।

इस चुनाव में अम्बा को देखें तो यह उसका दूसरा चुनाव है। वह सियासी परिवार से है। उनकी निर्मला देवी मां  और पिता योगेंद्र साव बड़कागांव से विधायक रह चुके है। उनका और उनके परिवार का इस क्षेत्र पर अच्छा खासा प्रभाव है। हालांकि उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप और ईडी की कार्रवाई, उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं रोशन लाल चौधरी का यह दूसरा तीसरा चुनाव है। उन्हें 2014 और 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Barkagaon Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक परिणाम

इस सीट पर 2005 से अब तक हुए चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 में भाजपा के लोकनाथ महतो ने कांग्रेस के योगेंद्र साव को हराया था। 2009 में कांग्रेस के योगेंद्र साव ने भाजपा के लोकनाथ को हराया था। 2014 में कांग्रेस की निर्मला देवी ने आजसू के रोशन लाल चौधरी को हराया था और 2019 में अम्बा प्रसाद ने आजसू के रोशन लाल चौधरी को हराया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img