Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए JMM की एक और सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस सूची में जेएमएम ने गोमिया से योगेंद्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खुंटी से स्नेहलता कंडूलना, सिसई से जिगा सुसारण होरो और बिशुनपुर से चमरा लिंडा को टिकट दिया है।

बता दें कि आज सुबह भी जेएमएम ने एक सूची जारी की थी, जिसमें महुआ माजी को रांची से टिकट दिया है। कल ही रात जेएमएम ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि बसंत सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है। कुल मिलाकर जेएमएम ने अभी तक 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

बता दें कि, कल ही विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने अपनी सूची जारी की थी। इसमें छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह को राजद ने टिकट दिया है।

आरजेडी से पहले ही भाकपा माले ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। धनवार सीट से राजकुमार यादव को टिकट दिया गया है। सिंदरी से चंद्र देव महतो को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निरसा से अरुप चटर्जी को टिकट दिया है।

बता दें कि, उससे पहले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। बड़कागांव से अंबा प्रसाद, जामताड़ा से इरफान अंसारी, जमेशदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता समेत कई चर्चित चेहरे को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं एनडीए की आजसू ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अजसू ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...