बरखा रानी जरा थम के बरस, जानिए झारखंड में कहां-कहां बारिश ने मचायी तबाही

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रांची : दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने झारखंड में भारी तबाही मचाई है। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है तो कई बेघर हो गये हैं। वहीं कई लोगों ने तो डर के मारे अपना अशियाना छोड सुरक्षित स्थान पर जा पहुंचे हैं।

तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा

बेरमो में बारिश की वजह से तेनुघाट डैम में जल स्तर बढ़ गया है। डैम के 6 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे दामोदर नदी के किनारे रहने वालों की परेशानी बढ़ गई है।

बंगाल सरकार ने की अपील

तेनुघाट डैम खोले जाने पर बंगाल में भी जलस्तर बढ़ गया है। वहां पानी 862 फिट पर जा पहुंचा। वहीं बंगाल सरकार ने अपील की कि डैम का फाटक और नहीं खोले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यहां के स्थानीय लोगों के लिए काफी परेशानी बढ़ जाऐगी।

पलामू में कई नदियां उफान पर

पलामू में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कई नदियां उफान पर है। हालांकि मॉनसून के सक्रिय होने से किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में नदी के तटीय इलाकों में बारिश की वजह से कई घर डूबने लगे हैं। सड़कों पर पानी घुस चुका है। कोयल नदी के किनारे बसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वर्णरेखा नदी के उफान से डूबा खेत

दो दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। इसी बीच सरायकेला की स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। नदी में पानी बढ़ने के कारण नदी से सटे खेत डूब गए हैं।

लातेहार में आफत बनकर आयी बारिश, दो बच्चों की मौत

बारिश लातेहार जिला में आफत बनकर आयी है। मूसलाधार बारिश के कुलगड़ा गांव के एक परिवार पर आफत बनकर टूटा है। बारिश के कारण घर धाराशायी हो गया, इस घटना में दो बच्चों की दबकर मौत हो गयी, वहीं अन्य चार लोग घायल हो गये हैं। लातेहार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोग भारी बारिश से प्रभावित हो गए हैं।

धनबाद में धंसी मुख्य सड़क

धनबाद को चंदनकियारी होते हुए बंगाल बॉर्डर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क सीतानाला गांव के पास धंस गई है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं अब सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गई है। जिस प्रकार से मुख्य सड़क में गोफ बना है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बोकारो में सड़क पर बह रहा पानी

स्टील सिटी बोकारो की बात करें तो यहां के कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जहां बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Saffrn

Trending News

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img