दिवाली-छठ से पहले बिहारवासियों को रेलवे का गिफ्ट, अश्विनी का बड़ा ऐलान, कहा- छपरा समेत इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ से ठीक पहले बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे बिहार को सात नई ट्रेनें देने जा रहा है। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार यानी 29 सितंबर को तीन नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें बिहार को राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना से जोड़ेंगी। इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि छठ और दीवाली पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

अजमेर-दरभंगा, दिल्ली-छपरा और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद के बीच तीन अमृत भारत ट्रेनें आज से शुरू होंगी

आपको बता दें कि अजमेर-दरभंगा, दिल्ली-छपरा और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद के बीच तीन अमृत भारत ट्रेनें आज से शुरू होंगी। ये नई ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधा और कम किराए के लिए जानी जाती हैं। इन ट्रेनों में 11 कोच सेकंड क्लास और आठ कोच स्लीपर क्लास के होते हैं। पूरे देश में 12 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। तीन नई ट्रेनों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने ट्रेनों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि छठ और दिवाली के अवसर पर 12 हजार स्पेशल ट्रे्नें को चलाया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने रेलवे का विकास किया था।

यह भी देखें :

बिहार से चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे ने क्या दी जानकारी

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिहार को सात नई गाड़ियों की सौगात दी जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें तीन अमृत भारत और चार पैसेंजर ट्रेनों को आज बिहार से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Ashwini Vaishnaw 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने वैशाली में 744 करोड़ लागत की कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...