छठ पर बढ़ी प्रवासियों की मुश्किलें, स्पेशल ट्रेनें कम चलाईं, सीटें फुल, अब कैसे आएंगे परदेशी

छठ पर बढ़ी प्रवासियों की मुश्किलें, स्पेशल ट्रेनें कम चलाईं, सीटें फुल, अब कैसे आएंगे परदेशी

22scope News Desk : दिपावली-छठ जैसे महापर्व में बिहार आने वाले प्रवासियों की संख्या को देखते हुए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी लेकिन वो सिर्फ घोषणा ही साबित हो रही है। छठ महापर्व के दौरान 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यह घोषणा कुछ दिन पहले रेल मंत्री ने की थी। जबकि दिल्ली-पटना के बीच 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। पटना आने वाली ट्रेनों में 26 अक्टूबर तक वेटिंग चल रही है। पटना-दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन भी चलाई गई है। उसमें भी दिल्ली से पटना आने की सीट नहीं मिल रही है।

पटना जंक्शन : भीड़ नियंत्रण करने के लिए नहीं बना होल्डिंग एरिया

पटना जंक्शन पर भी प्रवासियों के भीड़ प्रबंधन की तैयारी भी आधा-अधूरी है। अभी तक होल्डिंग एरिया नहीं बनाया गया है। इससे प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी की स्थिति बन रही है। अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की बात कही गई थी, जहां यात्री बैठ कर ट्रेन का इंतजार करते। ट्रेन आने पर प्लेटफॉर्म पर जाते। सुरक्षा की भी खास व्यवस्था नहीं की गई है। आरपीएफ के जवान सिर्फ एक और 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगाते रहते हैं। आरपीएफ पोस्ट के आसपास दिखते हैं। नई पार्किंग, मेन पार्किंग और करबिगहिया पार्किंग एरिया में नियमित मॉनिटरिंग नहीं करते हैं

इन ट्रेनों में 26 अक्टूबर तक नोरूम

दिल्ली-पटना तेजस राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, शिवाजी महाराज-पटना एक्सप्रेस, एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और एलटीटी-राजगीर एक्सप्रेस शामिल है।

स्पेशल बसों में 21 से एडवांस टिकट बुकिंग होगी

छठ महापर्व के दौरान 200 से अधिक स्पेशल बसें चलेंगी। अभी करीब 130 स्पेशल बसों का परिचालन किया जा रहा है। इन बसों में सफर करने के लिए 21 अक्टूबर से एडवांस टिकट की बुकिंग होगी। ये बसें 15 नवंबर तक चलेंगी।

ये भी पढ़े :  बागी हुई राजद की ऋतु जायसवाल, परिहार से निर्दलीय ही ठोंकेंगी ताल, रामचन्द्र पूर्वें की बहू को मिला टिकट

Saffrn

Trending News

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

शिक्षा के नाम पर वसूली, एडमिशन के लिए हेडमिस्ट्रेस ने मांगे...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरहुलिया...

CBSE Result 2026: Revaluation फीस में बड़ी राहत, अब 25 रुपये...

 CBSE ने 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन फीस घटा दी है। अब स्कैन कॉपी और रीचेकिंग सस्ती होगी।CBSE Result 2026...

JAC Matric Result Issue: 95% से कम रिजल्ट पर हजारीबाग के...

हजारीबाग में जैक मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोका गया। एक सप्ताह में जवाब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img