राज्यसभा चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, कहा- मैं भाई हूं, जो मालिक चाहेंगे वहीं न होगा…’

दिल्ली : राज्यसभा चुनाव से पहले अभिनेता-गायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता पवन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से गुरुवार यानी 26 फरवरी को दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने नितिन नवीन से आशीर्वाद लिया और ये शिष्टाचार मुलाकात थी। क्या बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भाई हूं, जो मालिक चाहेंगे वहीं न होगा।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च

आपको बता दें कि बिहार की पांच सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं। 16 मार्च को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पांच मार्च है। चार मार्च को होली है, यानी होली के अगले दिन आखिरी तारीख होगी। पवन सिंह को लेकर पहले भी सियासी चर्चा जोर पकड़ चुकी है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी ये चर्चा हुई कि उन्हें बीजेपी मैदान में उतार सकती है। 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान भी पवन का नाम सुर्खियों में आया। लेकिन पार्टी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने उनसे वादा किया था कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान पवन ने बीजेपी के समर्थन में प्रचार किया था।

Pawan Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव-2026 : महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार व हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए हो गया ऐलान

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates