बेगूसराय Live : अमित शाह ने कहा- देश को मजबूर नहीं चाहिए मजबूत नेता

बेगूसराय : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के झंझारपुर से बेगूसराय पहुंच गए हैं। वहां पर वह रैली को संबोधित कर रहे हैं। झंझारपुर के रैली में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

बेगूसराय में अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी, 70 वर्षों तक धारा-370 को अपने अनौरस बच्चे की तरह गोदी में खिलाती रही। आपने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर दिया। 30 साल तक, देश ने अस्थिरता देखी है। बीते 10 वर्षों में मोदी के मतबूत नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। देश को मजबूर नेता नहीं चाहिए, देश को मजबूत नेता चाहिए, जो देश को आगे बढ़ाए, बड़े-बड़े फैसले ले।

अमित शाह ने कहा कि चारा चुराने वाली सरकार जाने के बाद नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिहार, कम्युनिस्टों की ​कृपा से नक्सलवाद से पीड़ित था, सैकड़ों युवा मारे गए। मोदी ने पूरे बिहार और झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया। नरेंद्र मोदी ने यहां (बिहार) से हड़ताल, हत्या, अपराध, आतंकवाद… सबका सफाया किया है।

उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करेंगे। अरे राहुल बाबा, पुश्तें लग जाएंगी, क्योंकि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, तब तक धारा 370 कोई भी वापस नहीं ला सकता। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। न ये वापस आएंगे और न ही तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू होंगे, क्योंकि पूरे देश में भाजपा यूसीसी लाएगी।

शाह ने कहा कि इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकारें चलीं और निर्बल प्रधानमंत्री रहे हैं। अब INDI Alliance हर साल अलग प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। 10 साल से देश को मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है। न केवल राजनीतिक स्थिरता, बल्कि नीतियों और विकास के कार्यक्रमों में भी स्थिरता आई है।

यह भी पढ़े : झंझारपुर Live : शाह ने कहा- इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी का नहीं किया सम्मान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...