झंझारपुर Live : शाह ने कहा- इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी का नहीं किया सम्मान

झंझारपुर (मधुबनी) : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। झंझारपुर के रैली में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं।

अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे जननायक कर्पूरी ठाकुर यहीं से (फुलपरास विधानसभा) विधायक बनकर जाते थे। इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बिहार के समस्त पिछड़े समाज को सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर ने गरीब के घर से आकर बिहार के गरीब, दलित और पिछड़ों की आवाज बुलंद की और नरेन्द्र मोदी ने भी गरीब चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर पूरे देश भी में गरीबों के कल्याण का यज्ञ शुरू किया। आज मोदी, देशभर के गरीब, पिछड़े, आदिवासी, दलित, वंचित के कल्याण के लिए काम करने वाले नेता के रूप में उभरे हैं।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है कि बिहार से जातिवाद को समाप्त कर देना। देश से और बिहार से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देना। अगर इंडी अलायंस की सरकार आएगी तो ये लोग प्रधानमंत्री पद को बांट लेंगे। एक साल शरद पवार प्रधानमंत्री होंगे, एक साल लालू यादव प्रधानमंत्री होंगे, एक साल ममता बनर्जी प्रधानमंत्री होंगी, एक साल एमके स्टालिन प्रधानमंत्री होंगे। और कुछ बचा कुचा होगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या लेना-देना है। अरे खड़गे साहब, कश्मीर के लिए बिहार का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही देश को कोरोना से बचा सकता है, आतंकवाद से बचा सकता है और कश्मीर में शासन और सुशासन स्थापित कर सकता है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है और लालू भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठे हैं। अभी जो मंडल कमीशन के कारण आरक्षण मिला, वो 1957 में मिल जाता, लेकिन कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को रोक कर रखा और मंडल कमीशन का विरोध किया।

अमर कुमार कर्ण की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : Breaking : आज दूसरी बार बिहार आ रहे हैं शाह, करेंगे 2 जनसभा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस, गांव में...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयनित होकर इतिहास रच...

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी...

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल,...

पटना : बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (PMCH) में अब दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का रामबाण इलाज होगा।...

प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे...

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की...

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img