Advertisment

बेगूसराय सदर डीएसपी राजन सिन्हा को कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

बेगूसराय : सदर डीएसपी राजन सिन्हा समेत तीन डीएसपी का तबादला होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। ढाई साल से ज्यादा कार्यकाल पूरा करने के बाद डीएसपी राजन सिन्हा का पटना मुख्यालय में तबादला किया गया है। डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डीएसपी को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि डीएसपी राजन सिन्हा के जाने से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। डीएसपी और एसडीओ ने ढाई साल तक बेहतर काम किया है बेगूसराय में अपराध रुक नहीं सकता है ऐसे ऐसे कांड यहां हुए हैं जिनका सफल उद्भेदन डीएसपी किया है। 2019 में 14 किलो सोना लूटने के दौरान चालक की हत्या और व्यवसाई को गोली मारकर घायल करने का मामला का उद्भेदन बहुत ही कठिन था जिसे डीएसपी ने सफलतापूर्वक किया है।

बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के नोडल ऑफिसर संरक्षक विधिक सहायता मंच राजीव कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर डीएसपी सदर राजन सिन्हा का सम्मान किया।

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...

Political Affairs Committee: 18 अगस्त को झारखंड कांग्रेस की Political Affairs...

 झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव...

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों...

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया...