Bengal Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चासनाला के सेलकर्मी की बाइक नंबर प्लेट का इस्तेमाल

 पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज। हत्या में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का खुलासा।


Bengal Murder Case रांची: पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गयी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइक पर लगा नंबर डब्ल्यूबी 44 डी 1990 चासनाला में कार्यरत एक सेलकर्मी की बाइक का निकला, जिसके बाद पुलिस टीम ने धनबाद पहुंचकर पूछताछ की।

हालांकि जांच में यह साफ हो गया कि हत्या में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगायी गयी थी। इसके बाद संबंधित सेलकर्मी को छोड़ दिया गया।


Key Highlights

  • चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस की जांच तेज

  • हत्या में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा

  • बाइक नंबर चासनाला के सेलकर्मी विभाष भट्टाचार्य के नाम पर निकला

  • बाइक के मॉडल और रंग में अंतर मिलने पर सेलकर्मी को छोड़ा गया

  • पुलिस तकनीकी और फील्ड जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने में जुटी


Bengal Murder Case: बर्नपुर निवासी विभाष भट्टाचार्य के नाम पर दर्ज था नंबर

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक नंबर डब्ल्यूबी 44 डी 1990 बर्नपुर निवासी विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर पंजीकृत है। विभाष पहले सेल बर्नपुर में कार्यरत थे, लेकिन कुछ वर्ष पहले उनका तबादला सेल चासनाला में हो गया था। वर्तमान में वह सेल के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में कार्यरत हैं।

मामले की जांच करते हुए बंगाल पुलिस शुक्रवार देर रात पाथरडीह थाना पहुंची और विभाष भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया।

Bengal Murder Case: जांच में सामने आया नंबर प्लेट फर्जीवाड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान विभाष ने बताया कि उनकी बाइक चासनाला स्थित आवास पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक की जांच की। जांच में पाया गया कि हत्या में इस्तेमाल बाइक और विभाष की बाइक के मॉडल और रंग में अंतर है।

इसके अलावा घटना वाले दिन विभाष अपने कार्यालय में मौजूद थे, जिसकी पुष्टि भी जांच में हुई। इसके बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि अपराधियों ने हत्या में इस्तेमाल बाइक पर दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगा रखी थी।

Bengal Murder Case: हत्यारों तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को लेकर बंगाल पुलिस अब तकनीकी और फील्ड जांच दोनों स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बाइक की आवाजाही से जुड़े सुरागों को खंगाल रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए जानबूझकर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Highlights

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...