Bettiah नगर निगम के सफाई कर्मी अब वर्दी पहन करेंगे काम

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब वर्दी दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम ने अपने सभी तरह के कर्मचारियों के बीच वर्दी का वितरण शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम ने करीब दो हजार वर्दी बनवाया है। वर्दी महिला पुरुष सभी कर्मचारियों को दिया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में मेयर वर्दी वितरित करते हैं।

सभी कर्मियों को दो वर्दी दी जा रही है साथ ही उन्हें दस्ताना बूट भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अगले पखवारे के अंदर सभी सफाई कर्मचारियों के बीच वर्दी वितरित कर दी जाएगी। बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी बगैर डरे अपना योगदान दिया और हर वार्ड को साफ रखा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-        Aurangabad में बारिश की वजह से गिरा घर, 3…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah

Bettiah

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img