Advertisement
Advertisement

Aurangabad में बारिश की वजह से गिरा घर, 3…

औरंगाबाद: बिहार भीषण गर्मी के बाद मानसून अब जम कर बरस रहा है। रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण औरंगाबाद में एक कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से तीन बकरियों की मौत हो गई। हालांकि गनीमत रही कि घर के लोग बाल बाल बच गए। मकान गिरने के बाद घर के लोग पड़ोसी के घर में अपनी रात बिताई जबकि घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया।

घटना औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। पीड़ित नाथुन पासवान ने बताया कि वह एक कमरे में सो रहे थे और पास में ही तीन बकरियां बंधी हुई थी तभी अचानक घर भरभरा कर गिर गया। घर गिरने से तीनों बकरियां मलबे में दब गई हालांकि गनीमत रही कि पास में सो रहे नाथुन पासवान और दूसरे कमरे में सो रहे घर के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए।

मकान गिरने के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और मलबे से तीनों बकरियों को निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान एक अन्य मुनारिक साव का कच्चा मकान भी गिर गया। हालाँकि कोई जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तो अब जल्दी ही बनेगा दरभंगा में AIIMS, हो गया ये बड़ा काम

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...