भाई वीरेंद्र पहुंचे बिहारशरीफ, कहा- बिहार में जीरो पर आउट हो जाएगी BJP

नालंदा : राजद नेता सह प्राकलन समिति के सभापति भाई वीरेंद्र बिहार शरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कई विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों से विभाग की पूर्ण जानकारी ली गई एवं कई अहम दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं सभापति भाई वीरेंद्र के द्वारा सम्राट चौधरी के द्वारा नीतीश कुमार को जीरो पर आउट करने के सवाल पर कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो अपने ही किए गए घोषणा को जुमला साबित करती है।

सम्राट चौधरी को 2024 के चुनाव के बाद खुद बीजेपी ही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर से कान पकड़कर हटाने का काम करेगी। सिर्फ टीआरपी में रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अनर्गल बयान देते रहते हैं। इस बार बिहार ही नहीं बल्कि देश की जनता ने यह तय कर लिया है कि बिहार में एनडीए को हटाकर इंडिया सभी सीटों पर चुनाव जीतने का काम करेगी।

वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जा मिलने के मांग पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2019 के चुनाव में बिहार को विशेष राज दर्जा देने की घोषणा किया था। लेकिन बिहार को अब तक सिर्फ बीजेपी के द्वारा ठेंगा दिखाने का ही काम किया गया है। जितने भी लोग है सभी तलबा चाटने वाले लोग है। जो बिहार के साथ अन्याय करने का काम कर रहे है। इनको बिहारी कहलाने का कोई हक नही है। बिहार की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।

इंडिया महागठबंधन बिहार के सभी 40 सीटें जीतेगी – मदन मोहन झा

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतने का भी दावा किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इंडिया महागठबंधन बिहार के सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी और पूरे देश में एनडीए का पत्ता साफ हो जाएगा।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...