भारत बंद का बिहार में दिखने लगा असर, आरा में प्रदर्शन कर किया चक्का जाम

Patna: बिहार में भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नए मतदाता सूची पुनरीक्षण कानून के खिलाफ महागठबंधन ने बुधवार को बिहार बंद का आह्वान किया। इसके तहत आरा में प्राइवेट बस स्टैंड के पास भाकपा (माले), राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।

प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि नया कानून गरीब, मजदूर और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को प्रभावित करता है और जनविरोधी है। बंद के समर्थन में राज्यभर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया।

इस बंद को ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का भी समर्थन प्राप्त था। जिससे पूरे राज्य में विपक्ष की एकता और सड़क पर उपस्थिति देखने को मिली।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...