Bharat Bandh : सावधान कल भारत बंद रहेगा, JMM ने किया समर्थन

 Bharat Bandh : एससी एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी एसटी संगठनों ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद को JMM ने अपना समर्थन दिया है। इसको लेकर पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

Bharat Bandh का JMM का समर्थन

नोटिफिकेशन में JMM ने बताया है, विगत दिनों एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय एससी एसटी वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस निर्णय के विरोध में दिनांक 21 अगस्त 2024 को प्रातः 06 बजे से रात्री के 08 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद का निर्णय लिया गया है। नेतृत्व द्वारा उक्त भारत बंद कार्यक्रम को सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।’

नोटिफिकेशन में आगे लिखा गया है, ‘निदेशानुसार पार्टी के सभी केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव एवं जिला संयोजक को निर्देश दिया जाता है कि दिनांक 21 अगस्त 2024 को आहुत भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय रूप से अपना समर्थन देंगे।’

https://youtube.com/22scope

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...