कल भारत बंद को लेकर कई निजी स्कूल रहेगा बंद, बच्चों के पेरेंट्स को भेजा गया मैसेज

721
भारत बंद
कल भारत बंद को लेकर कई निजी स्कूल रहेगा बंद
Advertisment

रांची. एससी एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी एसटी संगठनों ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं भारत बंद को देखते हुए रांची में कई निजी स्कूल के प्रबंधनों ने स्कूल बंद रखने का लिया निर्णय है। साथ ही स्कूल प्रबंधनों ने विद्यार्थियों के परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भी भेजे है। इस भारत बंद को JMM ने अपना समर्थन दिया है। इसको लेकर पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

Advertisment

भारत बंद का JMM का समर्थन

नोटिफिकेशन में JMM ने बताया है, विगत दिनों एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय एससी एसटी वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस निर्णय के विरोध में दिनांक 21 अगस्त 2024 को प्रातः 06 बजे से रात्री के 08 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद का निर्णय लिया गया है। नेतृत्व द्वारा उक्त भारत बंद कार्यक्रम को सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।’

नोटिफिकेशन में आगे लिखा गया है, ‘निदेशानुसार पार्टी के सभी केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव एवं जिला संयोजक को निर्देश दिया जाता है कि दिनांक 21 अगस्त 2024 को आहुत भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय रूप से अपना समर्थन देंगे।’

Advertisement