भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

337
भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
Advertisment

नई दिल्ली : भारत रत्न व भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार की देर रात तबीयत बिगड़ी, आनन फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। दरअसल, 96 साल के आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनका समय-समय पर घर ही चेकअप किया जाता है। बुधवार की देर शाम को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में भर्ती कर लिया। उनकी तबीयत अब ठीक बतायी जा रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल देश के सर्वाच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आडवाणी की तबीयत की मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 30 मार्च को उनके आवास जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Big Breaking : मोदी 3.0 में लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने गए ओम बिरला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Advertisement