PM मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, घर पहुंचकर की मुलाकात

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्‍ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के दिल्‍ली स्थित आवास पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी फोटो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया।

goal 22Scope News

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आडवाणी को एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता बताते हुए लिखा कि उनका जीवन भारत की प्रगति के लिए समर्पित रहा है। पीएम ने आडवाणी के योगदान को भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ने वाला बताया और उनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

PM Advani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बेतिया में मोदी की अंतिम सभा, कहा- नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...