Breaking: लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 जुलाई को भी बीजेपी नेता लालाकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर रुकने के एक दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। एक सप्ताह पहले भी आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि, 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद थे।

बता दें कि, 8 नवंबर, 1927 को कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी 14 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। 1947 में विभाजन के बाद वह अपने परिवार के साथ भारत आ गए थे।

आडवाणी 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने गठन किया था। 1970 में वे राज्यसभा से सांसद बने। दो साल बाद पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। 1975 के आपातकाल के दौरान उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...