रांचीः तुपुदाना स्थित वाइल्ड वादी वाटर पार्क रविवार (8 अक्टूबर) को भोजपुरी रंग में नजर आएगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक भोजपुरी सुप्रसिद्ध गायिका कुमारी शिल्पी राज का गायन और भोजपुरी कलाकारों के नृत्य का भी आयोजन है। इस दिन टिकट 300 रुपए का है। इस बात की जानकारी पार्क के संचालक शैलेन्द्र कुमार ने दी। टिकट पार्क के टिकट काउंटर से और कस्टमर केयर (9304816880) पर कॉल कर ले सकते है।


