उपेंद्र के बाद शाह और नड्डा से मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह

नई दिल्ली : भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने मंगलवार यानी 30 सितंबर को दिल्ली में एनडीए के नेताओं से मुलाकात की। बिहार चुनाव के बीच पार्टी से अपने रिश्ते को वे ठीक कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मिलने के साथ-साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से से भी मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद पवन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब बढ़िया होगा।

Goal 7 22Scope News

विनोद तावड़े व ऋतुराज सिन्हा के साथ मेरे आवास पर पवन सिंह ने की मुलाकात – उपेंद्र कुशवाहा

आपको बता दें कि दूसरी ओर मुलाकात की तस्वीरों को उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा नेता विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा की उपस्थिति में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात हुई। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि पवन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है।

Pawan Shah JP 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लोकसभा में आमने-सामने, आज दिखे एक साथ, पवन सिंह ने की उपेंद्र से मुलाकात

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...