Patna Police की बड़ी कार्रवाई, 24 बालू माफियाओं को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने राजधानी पटना के समीप बिहटा में कार्रवाई कर 24 बालू माफियाओं को गिरफ्तार किया है।

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने बालू माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी पटना के समीप बिहटा में कार्रवाई कर 24 बालू माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बालू लदी दो बड़ी नाव को भी जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मामले को लेकर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि सोन नदी के अमनाबाद के समीप बालू माफिया नाव से अवैध बालू खनन कर रहे हैं।

सूचना के बाद बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय समेत कई पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर बालू माफियाओं लिया। पुलिस टीम बोट से छापेमारी करने पहुंची थी। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ बालू माफिया भागने में सफल रहे। बता दें कि सोन नदी में जलस्तर बढ़ते ही बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं और रात के अँधेरे में अवैध रूप से बालू का खनन करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Budget पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया, कहा ‘बिहार को अब तक…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police

Patna Police

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...