Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिनदहाड़े होटल में छापेमारी, भारी मात्रा में मिला…

200
Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिनदहाड़े होटल में छापेमारी, भारी मात्रा में मिला...
Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिनदहाड़े होटल में छापेमारी, भारी मात्रा में मिला...
Advertisment

Bokaro : बोकारो उपायुक्त विजया जाधव को प्राप्त गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने आज बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क परिसर में डैफोडिल फूड होटल में अचानक छापेमारी की। यह छापेमारी सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर किया गया।

Advertisment

Bokaro : होटल संचालक गिरफ्तार, शराब की बोतलें बरामद

इस दौरान छापेमारी टीम ने होटल से अवैध शराब जब्त किया है। छापेमारी के दौरान होटल से 146 पीस 44.808 लीटर विदेशी शराब, बडवाइसर बियर 500 एमएल 10 पीस एवं झारखंड सरकार का नकली लोगो बरामद किया है। इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद होटल संचालक सुदेश कुमार शानन को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े-Hazaribagh : दनुआ घाटी में एकाएक टकराई 6 गाड़ियां, खाई में गिरी ऑटो, एक की मौत कई घायल… 

छापेमारी के बाद उपायुक्त बोकारो ने आमजनों से अपील किया है कि अपने आस-पास अवैध शराब की बिक्री/परिवहन एवं भंडारण को लेकर कोई भी सूचना उन्हें दें। उनका नाम गुप्त रखते हुए अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Advertisement