अनियंत्रित Car हो गई दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस तो भौंचक रह गई

नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक तेज रफ़्तार कार पलट गई। घटना के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जब कार को सीधा किया तो ऑंखें खुली की खुली रह गई। कार में भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब रखा हुआ था। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि कार में नंबर प्लेट भी नहीं लगाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार नौबतपुर से पटना की तरफ जा रही थी तभी चिरौरा गांव के पास अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि चिरौरा गांव के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसमे कोई भी व्यक्ति नहीं था। कार को जब क्रेन के माध्यम से सड़क पर लाया गया तो उसमे से अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। फ़िलहाल कार को जब्त कर लिया गया है और थाना ले आया गया है।

यह भी पढ़ें- Munger में खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोग उतरे सड़क पर, किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Car Car

Car

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...