Big Breaking : आलमगीर आलम गए जेल…

Big Breaking

रांचीः टेंडर कमीशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मामले में मंत्री आलमगीर आलम को जेल भेज दिया गया है। आज मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद सुनवाई करते हुए अदालत ने आलमगीर आलम को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया है।

14 दिनों की रिमांड के बाद भेजे गए जेल

बता दें कि 3 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी को मामले में पूछताछ के लिए मिला था 14 दिनों का रिमांड मिला था। ईडी का दावा है कि इस पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं।

Tender Commission : आलमगीर आलम के पीएस और नौकर के यहां मिले थे करोड़ों रुपए

बता दें कि मंत्री आलमगीर आलम के पीएस और नौकर के यहां मिले करोड़ों रुपए के बाद टेंडर कमीशन का मामला सामने आया था। इसी मामले में निजी सचिव और उनके नौकर से पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को समन जारी कर पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय बुलाया था।

6 और 7 मई को ईडी ने कई ठिकानों पर की थी छापेमारी

ज्ञात हो कि 6 और 7 मई को ईडी ने टेंडर कमीशन मामले में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को छापेमारी में 37 करोड़ मिले थे। छापेमारी के बाद मंत्री के निजी सचिव और उनके नौकर को किया गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों से पूछताछ के दौरान ईडी को टेंडर कमीशन घोटाले मामले की जानकारी मिली थी।
जिसके बाद ईडी ने इसी के बाद पैसों और प्रोपर्टीज को लेकर मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर को गिरफ्तार किया था।

Tender Commission :  आलमगीर पर टेंडर कमीशन के रुप में करोड़ों रुपए लेने का आरोप

उनपर टेंडर कमीशन के रूप में करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगा है। इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही ईडी की टीम मंत्री को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी को अभी तक मंत्री से पूछताछ के लिए 11 दिनों की रिमांड मिल चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने और भी कई आला अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ें- Tender Commission : आलमगीर आलम की आज कोर्ट में पेशी, होगा क्या जानें… 

ईडी ने इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आईएएस मनीष रंजन को समन जारी किया है। मनीष रंजन को ईडी ने 24 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था पर उन्होंने ईडी से पूछताछ में शामिल होने के लिए कुछ समय की मांग की थी। जिसके बाद ईडी ने आईएएस मनीष रंजन को फिर से समन जारी कर 28 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 

 

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...