Advertisement
Advertisement

Tender Commission : आलमगीर आलम की आज कोर्ट में पेशी, होगा क्या जानें…

Tender Commission

रांचीः टेंडर कमीशन और मनी लांड्रिंग मामले में आज मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आलमगीर आलम की आज रिमांड अवधि खत्म हो रही है।

इसी को लेकर आज ईडी आलमगीर को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड अवधि की मांग कर सकती है। अब तक ईडी को आमगीर आलम से पूछताछ के लिए 11 दिनों की रिमांड मिल चुकी है।

Tender Commission : आलमगीर आलम के पीएस और नौकर के यहां मिले थे करोड़ों रुपए

बता दें कि मंत्री आलमगीर आलम के पीएस और नौकर के यहां मिले करोड़ों रुपए के बाद टेंडर कमीशन का मामला सामने आया है। इसी मामले में निजी सचिव और उनके नौकर से पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को समन जारी कर पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय बुलाया था।

ये भी पढ़ें-Tender Commission : IAS अफसर मनीष रंजन को ईडी का फिर से समन, इस दिन बुलाया… 

ज्ञात हो कि 6 और 7 मई को ईडी ने टेंडर कमीशन मामले में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को छापेमारी में 35 करोड़ 23 लाख मिले थे। छापेमारी के बाद मंत्री के निजी सचिव और उनके नौकर को किया गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों से पूछताछ के दौरान ईडी को टेंडर कमीशन घोटाले मामले की जानकारी मिली थी।
जिसके बाद ईडी ने इसी के बाद पैसों और प्रोपर्टीज को लेकर मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर को गिरफ्तार किया था।
Cesto mart add 20 22Scope News

Tender Commission :  आलमगीर पर टेंडर कमीशन के रुप में करोड़ों रुपए लेने का आरोप

उनपर टेंडर कमीशन के रूप में करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगा है। इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही ईडी की टीम मंत्री को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी को अभी तक मंत्री से पूछताछ के लिए 11 दिनों की रिमांड मिल चुकी है। अब इस मामले में ईडी ने और भी कई आला अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ें- Tender Commission : मंत्री आलमगीर आलम से ED की 9 घंटे पूछताछ, क्या खुले राज ! 

ईडी ने इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आईएएस मनीष रंजन को समन जारी किया है। मनीष रंजन को ईडी ने 24 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था पर उन्होंने ईडी से पूछताछ में शामिल होने के लिए कुछ समय की मांग की थी। जिसके बाद ईडी ने आईएएस मनीष रंजन को फिर से समन जारी कर 28 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

मंत्री आलमगीर आलम को आज कोर्ट में पेश करेगी ED, अब आगे क्या जानिए

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...