Big Breaking : बाबूलाल मरांडी होंगे झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

रांची: बाबूलाल मरांडी होंगे झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष – झारखंड के पहले सीएम और केंद्रीय मंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी दी है. उन्हें झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं.
बाबूलाल मरांडी होंगे झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
बाबूलाल मरांडी होंगे झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
वे केंद्र की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. मौजूदा समय में मरांडी बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को लेकर ये नियुक्ति की है.
बाबूलाल मरांडी होंगे झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड में बाबूलाल मरांडी को बड़े आदिवासी नेता के तौर पर जाना जाता है. साल 1998 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिग्गज नेता शिबू सोरेन को हराया था. 1991 में बीजेपी के टिकट पर दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
1996 के चुनाव में वो शिबू सोरेन से हार गए थे और बाद में उन्हें हरा भी दिया था. साल 2006 में बीजेपी से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई थी. इसका नाम ‘झारखंड विकास मोर्चा’ दिया था.
2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates