BIG BREAKING : छठी जेपीएससी नियुक्ति मामले में 326 सफल अभ्यर्थियों का लगा बड़ा झटका, डबल बेंच ने एकल पीठ के आदेश को रखा बरकरार

रांची : छठी जेपीएससी नियुक्ति मामले की सुनवाई बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के

डबल बेंच ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया.

जिसके बाद 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने क्वालीफाइंग पेपर जोड़ने को गलत माना.

डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को सही ठहराया और मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी

रिजल्ट को रद्द करने का आदेश दिया है.

झारखंड हाई कोर्ट ने छठी जेपीएससी के मामले में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा.

अदालत ने कहा कि सिंगल बेंच के आदेश में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है.

इसलिए अपील खारिज किए जाती हैं.

बता दें कि सिंगल बेंच ने छठी जेपीएससी की अंतिम परिणाम को रद्द करते हुए संशोधित रिजल्ट

जारी करने का निर्देश दिया था. अदालत ने माना था कि पेपर वन में सिर्फ क्वालिफाई मार्क्स लाना था,

लेकिन जेपीएससी इसे कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया जो कि गलत है. इसके बाद नियुक्त हुए 326 अभ्यर्थियों

की ओर से इस आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील दाखिल की गई थी.

सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा था कि वह एकल पीठ के आदेश का पालन करेगी.

वहीं प्रर्थियों का कहना था कि जेपीएससी की ओर से जारी किया गया रिजल्ट बिल्कुल

सही है और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

पीयर रिव्यु दल ने किया बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति का आदेश

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...