Big Breaking : मान गए चिराग, बिहार NDA में फिक्स हुआ सीट फॉर्मूला !

पटना : मान गए चिराग – राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सभी पार्टियां चुनावी मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तया हो गया है। बिहार में लोकसभा के 40 सीट है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में बीजेपी (17), जदयू (16), लोजपा रामविलास (4), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (1), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (1) और हम को एक सीट मिली है।

मान गए चिराग – मान गए चिराग

बता दें कि कुछ देर पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। रूठे चिराग को भाजपा ने मना लिया है। बता दें कि बिहार लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री व एमएलसी मंगल पांडे और चिराग की नड्डा से बातचीत हुई। इससे पहले मंगल पांडे ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाकात की थीं।

पारस को समस्तीपुर की एक सीट और चिराग को हाजीपुर समेत चार सीटें देने पर सहमति बनी है। वहीं अभी-अभी खबर आ रही है कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...