BIG BREAKING : निरसा में हाइवा की चपेट में आया इसीएलकर्मी, मौत

धनबाद/निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के क्वारडीह कोलियरी में बिजली ऑपरेटर के पद पर कार्यरत भिस्टू राय की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई. बता दें कि मृतक खुदिया फाटक के समीप इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत क्वारडीह कोलियरी में कार्यरत थे. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि मृतक मंगलवार की शाम बाइक से बिजली ठीक करने जा रहे थे, तभी एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

ग्रामीणों का कहना है कि ये कोई पहली घटना नही है. इससे पहली भी कई बार इस ग्रामीण सड़क पर दुर्घटना के दौरान हाइवा की चपेट में आकर न जाने कितने लोगों की मौत हो गई है. बाबजूद इसके ग्रामीण सड़क पर हाइवा का परिचालन जारी है. आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण सड़क को जाम कर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण सड़क पर हाइवा का परिचालन से आये दिन सड़क हादसे में न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है. इसलिए ग्रामीण सड़क पर हाइवा का परिचालन हमेशा के लिए बंद करने की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता घटनास्थल पर पहुंची थी.

रिपोर्ट : संदीप

असंतुलित हाइवा ने दुकान में मारी जोरदार टक्कर, फिर…

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...